Friday, 20 April 2018

सुअर के बारे में रोचक बात

सूअर.. ये शब्द किसी आदमी को नीचा, पागल, मंदबुद्धि दिखाने के लिए अक्सर प्रयोग होता आया है. और मैं यह कहता हूं  आपने भी किया होगा. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि सूअर आपकी सोच से कही ज्यादा स्मार्ट और दिमागी होता है.

दुनिया में करीब 2 अरब सूअर है और इनमें से आधों का कत्ल हर साल मीट के लिए कर दिया जाता है.

सबसे ज्यादा सूअर चाइना में है, करीब 44 करोड़. 2nd नंबर पर अमेरिका है.

हर साल 1 March को अमेरिका में “National Pig Day” के रूप में मनाया जाता है. इसकी शुरूआत सन् 1972 में की गई थी.

क्या आपको लगता है सूअर धीमा भागता है ? एक सूअर 1 मिनट में 1000 फीट, यानि 11mile/hour की speed से दौड़ सकता है. भागते हुए सूअर का पीछा करना बहुत ही मुश्किल है क्योंकि ये सीधा भागने की बजाय़ टेढा-मेढा भागता है.

पाद के बारे में रोचक बातें

सूअरों से हमें चमड़ा, गोंद, चर्बी, खाद, इंसुलिन और 40 तरह की दवाईयाँ मिलती है.

सूअर के बाल इतने टाईट होते है कि पेंट करने वाली ब्रुश इन्हीं की बनती है.

हड्डी टूटने पर सूअर के घी की मालिश करने से बहुत जल्द ठीक हो जाती है.

 सूअरनी साल में 2 बार बच्चे पैदा करती है. इसका गर्भ 114 दिन (3 महीने 3 हफ्ते 3 दिन का) होता है और यह एक बार में 7 से 12 बच्चों को जन्म देती है.

सूअर के पास पसीना छोड़ने वाली ग्रंथियाँ नही होती इसलिए यह गर्मियों में अपने शरीर के तापमान को ठंडा रखने के लिए कीचड़ में भिगोता है.


सूअर किसी 3 साल के बच्चें और कुतो से ज्यादा समझदार होता है. समझदारों की सूची में ये चिम्पेंज़ी,डोलफिस और हाथी के बाद चौथे नंबर पर आते है. आपको जानकर हैरानी होगी कि सूअर विडियो गेम भी खेल सकते है.
 सूअर की चीख की आवाज़ 115 decibels तक हो सकती है. ये एक सुपरसोनिक विमान (आवाज की गति से भी तेज चलने वाले जहाज ) से भी 3 decibels ज्यादा ही है. जबकि इंसान के कान 120 decibels तक की आवाज सुन सकते है.

शरीर के आकार के हिसाब से सूअर के फेफड़े बहुत छोटे होते है.

सूअर, इंसानो से ज्यादा तरह के स्वाद चख सकते है. इंसानों के पास 9000 जबकि सुअरों के पास 15000 स्वाद कलिकाएँ होती है.

सूअर की त्वचा टैटू छापने के लिए बहुत अच्छी होती है, बिल्कुल हम इंसानों की तरह.

 जितनी डेनमार्क देश की जनसंख्याँ है उससे दो गुना ज्यादा यहाँ पर सूअर है.

 ईजराइल में यहूदी सुअर नही पाल सकते और फ्रांस  में सूअर का नाम नेपोलियन नही रख सकते. दोनों देशों में यह कानूनन जुर्म है.


सूअर आसमान की तरफ नही देख सकते, क्योंकि इनकी आखें इनके सिर के किनारों पर होती है.


दुनियाभर में “Pork“(सूअर का मांस) सबसे ज्यादा खाया जाने वाला मांस है. सूअर के मांस में किसी भी और फूड से 3 गुना ज्यादा thiamine होता है जो हमारे इम्यून सिस्टम को ताकत्तवर बनाता है.

खाने में सूअर के शरीर का सबसे स्वाटिष्ट हिस्सा उसके कंधे के पास वाला भाग होता है जिसे butt कहा जाता है.

 10 इंच की लंबाई और 6 किलो वजन के साथ “Pygmy Hogs” दुनिया के सबसे छोटे सूअर है. जो अब केवल भारत में पाए जाते है और 150 से भी कम बचे हुए है.


अभी तक के रिकाॅर्ड के अनुसार सबसे बड़ा सूअरपौलेंड-चीन का “Big Bill” था. जिसका वजन करीब 1157 किलो और कंधे तक की ऊंचाई 5 फीट और लंबाई 9 फीट थी. इसकी 1933 में मौत हो गई, ये इतना बड़ा था कि चलते हुए इसका पेट धरती पर लगता था.



आज से करीब 5000 से 7000 साल पहले सूअरों को पालतू जानवर बनाया गया था.अंटार्कटिक को छोड़कर सूअर बाकी सभी महाद्वीपों पर पाए जाते है.सूअर एक दिन में 50 लीटर  पानी  पी सकते है.सूअर के 44 दांत होते है.सभी सूअरों की पूँछ घुंघराली नही होती.इंसानों की तरह, सूअर भी omnivores हैं, अर्थात वे पोधौऔर जानवर  दोनों को खाते हैं. लेकिन कभी-कभी गंदगी भी खा जाते है.

 एक बार जब चाइना  के वैज्ञानिकों ने सूअर और जेलिफ़िश का सेक्स करवाया तो एक ऐसे सूअर के बच्चे का जन्म हुआ जिसकी जीभ UV light में हरे रंग की चमकती है.

 कुरआन में कम से कम चार जगहों पर सूअर के मांस के प्रयोग को हराम और निषेध ठहराया गया है।

दुनिया में आधे से ज्यादा सूअर चीन में पाए जाते हैं। यहीं से सूअरों के खेलों की शुरुआत हुई। 2005 में चीन में ‘पिग ओलंपिक्स’ का आरंभ हुआ। इसमें पिग रेसिंग, पिग स्विमिंग और पिग सॉकर जैसे खेलों की शुरुआत हुई। 2006 में यह ओलंपिक मास्को और आखिरी 2009 में सेंट लुइस में हुआ था।



सूअर के पैर पर 4 ऊंगलियाँ होती है लेकिन ये सिर्फ 2 पर ही चलते है.

चीनी राशि के 12 जानवरों में से सूअर आखिरी है. चीनी राशि के अनुसार सूअर भाग्य, ईमानदारी और पागलपन को दर्शाता है.

सबसे कम सूअर ‘अफगानिस्तान‘ देश में है, सिर्फ एक सूअर.. जिसका नाम है “Khanzir” जिसे यहाँ की राजधानी ‘काबुल‘ के चिड़ियाघर में रखा गया है.

सबसे आम सूअरों में से एकजिस ग्रह को अक्सर खाया जाता है वो वियतनामी सुअर है। इसका वजन 80 किलोग्राम तक पहुंच सकता है, हालांकि यह सभी मेद के प्रकार पर निर्भर करता है। ऐसी सुअर की घनत्व 500 ग्राम से अधिक नहीं है कुछ वयस्क व्यक्ति 140 किग्रा तक पहुंचते हैं, हालांकि यह केवल रानियों के बीच इकाइयों पर लागू होता है।

बड़े घरेलू सूअर स्वीडिश लैंड्रेस हैं, जिसका वजन 300 किलोग्राम तक सूअरों तक पहुंच सकता है, और गर्भाशय में सौ से अधिक हो सकता है।

द्रव्यमान के सेट का रिकॉर्ड ड्यूरोक नस्ल के सूअर हैं। वे इस तथ्य के लिए प्रसिद्ध हैं कि एक दिन से वे लगभग 1 किलो वजन पा सकते हैं। ड्यूरियन सुअर के वयस्क सूअर का वजन लगभग 400 किलोग्राम है।

सबसे बड़ा अमेरिकी सूअर हैं,जो 1000 किलो वजन तक पहुंच सकता है। हालांकि, कुछ ऐसे लोग हैं जो अमेरिका के बाहर रिकार्ड धारक भी बनते हैं, उदाहरण के लिए, चीन में, चुंग-चून नाम की एक डुबकी 900 किलो वजन पर पहुंचने में सफल रही।
पोस्ट को पढ़ने के लिए  धन्यवाद  इस पर अपनी राय जाहिर करे

1 comment:

  1. बहुत अधिक फेंका है: "सूअर और जेलिफ़िश का सेक्स करवाया". शायद आपने जेली फिश की जानकारी नहीं ली है. संभव है सूअर के किसी भ्रूण में जेली फिश की किन्हीं जीन्स का प्रत्यारोपण कर के उसका प्रभाव शूकर संतति पर देखा गया हो.

    ReplyDelete